इजरायल अमेरिका और ईरान चल रही जंग के बीच मिडिल ईस्ट में भी सैन्य तनाव बढ़ा है. युद्ध जैसी स्थिति ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है. दुबई, अबू धाबी जैसे शहरों में भी सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं, जहां रिहायशी इलाकों के पास हमलों की खबरें आ रही हैं. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीबीएसई बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. खाड़ी देशों में स्थित सीबीएसई से एफिलिएटेड स्कूलों के लिए 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित देशों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 11 मार्च 2026 तक निर्धारित सभी 10वीं कक्षा की परीक्षाएं अब नहीं होंगी. इसमें पहले स्थगित परीक्षाएं 2, 5 और 6 मार्च की भी शामिल हैं.
बोर्ड का कहना है कि छात्रों की जान जोखिम में डालकर परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना भी असुरक्षित हो गया था, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई थी. 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए अब बोर्ड एग्जाम पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं. बोर्ड ने एक वैकल्पिक असेसमेंट स्कीम तैयार करने का ऐलान किया है. संभावना है कि पहले हो चुके विषयों के अंक, इंटरनल असेसमेंट, प्री-बोर्ड मार्क्स और अन्य मूल्यांकन के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
Important Update on Class X/XII Exams – Middle East Regions
CBSE has issued Circular-3 today regarding the Class X & XII Board Exams in the Middle East regions.
Details are in the attached Circular pic.twitter.com/47fce24mDz
बोर्ड का उद्देश्य है कि छात्रों के साथ कोई भेदभाव न हो और वे बिना किसी नुकसान के अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें. रिजल्ट तैयार करने का विस्तृत फॉर्मूला जल्द ही जारी किया जाएगा.
12वीं के एग्जाम पर क्या है अपडेट
12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है. 7 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, जबकि 9 मार्च और उसके बाद की परीक्षाओं पर फैसला 7 मार्च को होने वाली समीक्षा बैठक के बाद लिया जाएगा. मिडिल ईस्ट में रहने वाले हजारों भारतीय मूल के छात्रों और उनके परिवारों के लिए यह राहत की खबर है. यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है. 12वीं के छात्रों को नई तारीखों का इंतजार करना पड़ेगा. सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों व अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखें और आधिकारिक अपडेट्स का इंतजार करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.