CBSE 10th Result: 91.1% छात्र पास, त्रिवेंद्रम के स्टूडेंट सबसे आगे, प्रयागराज, दिल्ली को टॉप-10 में जगह

Updated Date:May 6, 2019 3:30 PM IST

CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड के तहत इस बार करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. इसमें से कुल 91.1 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

CBSE Board 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा आज दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड द्वारा तीन बजे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया. सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में पास में होने का प्रतिशत सबसे ज़्यादा त्रिवेंद्रम का रहा है. यहां 99.85% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई है, जहां 99% स्टूडेंट्स को सफलता मिली है, वहीं टॉप थ्री में तीसरे स्थान पर अजमेर है, जहां 95.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली है.

Advertising
Advertising

इसके अलावा अन्य सात रीजन में पंचकूला के 93.72, प्रयागराज के 92.55, भुवनेश्वर के 92.32, पटना के 91.86, देहरादून के 89.04, दिल्ली के 80.97, गुवाहाटी के 74.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.

सीबीएसई बोर्ड के तहत इस बार करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. इसमें से कुल 91.1 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा का परिणाम cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं.

यहां देखें रिजल्ट

जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वह cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है. वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

यहां अपना रोल नंबर भरें, क्लिक करते ही रिजल्ट आ जाएगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें