CBSE Board 10th Result 2020: सीबीएसई कल जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, वेबसाइटों के साथ इस ऐप के जरिए करें चेक 

Updated Date:July 14, 2020 12:45 PM IST

CBSE Board 10th Result 2020: छात्र जो इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे इन बातों को ध्यान में रखकर चेक करें.

CBSE Board 10th Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट किया है कि 15 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा, हालांकि, रिजल्ट का समय अभी तक निश्चित नहीं है. एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए 18 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.nic.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट को उमंग ऐप के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है.

Advertising
Advertising

बोर्ड ने सोमवार 13 जुलाई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया और कुल 10.59 लाख (10,59,080) छात्रों ने इस वर्ष की परीक्षा 88.78 प्रतिशत उत्तीर्ण की. हालांकि बोर्ड ने इस साल मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं की, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलंदशहर की लखनऊ गर्ल दिव्यांशी जैन और तुषार सिंह ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं. परीक्षाएं जो फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित होने वाली थीं, लेकिन कोविड -19 महामारी की चपेट में आ गईं और उन्हें बीच में ही रोक दिया गया. बोर्ड ने जुलाई में शेष पेपरों को आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन माता-पिता और छात्रों दोनों की ओर से उठाई गई चिंताओं के बाद, परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी.

इन वेबसाइटों की मदद से  करें CBSE 10th Result 2020 चेक 

रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर चेक सकते हैं. रिजल्ट उमंग ऐप, bing.com और google.com के माध्यम से भी देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें