Hindi

CBSE Board 12th Result 2021: CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने में हो कोई टेक्निकल समस्या तो, इस Alternative Ways से करें चेक 

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Munna Kumar
Updated Date:July 30, 2021 11:34 AM IST

CBSE Board 12th Result 2021: उम्मीदवारों को CBSE बोर्ड 12वीं की रिजल्ट देखने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वे इस प्रकार चेक कर सकते हैं.

CBSE Board 12th Result 2021 Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 30 जुलाई, 2021 को CBSE Board 12th Result 2021 जारी करेगा. रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) दोपहर 2 बजे घोषित होगा. जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे अपना अपना रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर क्लिक करके अपना रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) देख सकते हैं.

Advertising
Advertising

इस साल देश भर में करीब 15 लाख छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है. घोषणा के तुरंत बाद, कक्षा 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) DigiLocker, IVRS, SMS and UMANG app सहित विभिन्न अन्य प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा. रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in और results.nic.in पर देखा जा सकता है. बता दें कि 1 जून, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. बोर्ड ने मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए एक 13 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिस पर रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) तैयार किया.

मूल्यांकन मानदंड में कक्षा 12वीं के छात्रों के अंकों के आकलन के लिए 40:30:30 फॉर्मूला शामिल है. मूल्यांकन मानदंड के अनुसार बोर्ड इस वर्ष की शुरुआत में उनके स्कूलों द्वारा आयोजित प्रत्येक विषय के प्री-बोर्ड या मिड-टर्म परीक्षाओं के सिद्धांत के 40% अंक, 11वीं कक्षा के फाइनल परीक्षा के अंकों से 30% और 10वीं कक्षा के बोर्ड से 30% अंक शामिल हैं. यह उन वास्तविक अंकों में जोड़ा जाएगा जो उन्हें उस विषय के लिए अपने 12वीं कक्षा के आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षा में मिले थे.

CBSE 12th Board Result 2021 ऐसे करें चेक

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

उस लिंक पर क्लिक करें , जहां CBSE 12th Board Result 2021 लिखा हो.

अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें.

आपका CBSE 12th Board Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

CBSE 12th Board Result 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.

CBSE 12th Board Result 2021 इस Alternative Ways से करें चेक

CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov पर भी अपना रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) चेक कर सकेंगे. CBSE 2021 के नतीजे डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे. साथ ही रिजल्ट SMS,IVRS और UMANG App के माध्यम से भी देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें