CBSE Board Result ANNOUNCED: सीबीएसई बोर्ड ने बताया कब तक आएगा 10th-12th का रिजल्ट, जानें कब होगा ऐलान, पढ़ें अपडेट

Written By: Farha Fatima Updated by: Farha Fatima
Updated Date:May 3, 2024 2:34 PM IST

CBSE बोर्ड से 10वीं, 12वीं के पेपर देने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे. 

CBSE बोर्ड 10th 12th के रिजल्ट का स्टूडेंट्स को इंतजार है. अब बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट को 20 मई के बाद घोषित करेगा. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर कहा गया है कि "दसवीं और बारहवीं के लिए सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 20 मई 2024 के बाद घोषित होने की संभावना है. 10वीं, 12वीं के पेपर देने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे.

Advertising
Advertising

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट देख सकेंगे स्टूडेंट्स

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे अन्य आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी देख सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड की जरुरत पड़ेगी.

लगभग 39 लाख उम्मीदवार

इस साल देश भर में कक्षा 10, 12 के लिए लगभग 39 लाख उम्मीदवारों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कराया था. सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी.

सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी. सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सभी दिन एक ही शिफ्ट में सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गईं थीं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें