CBSE BOARD EXAM 2024: कितने नंबर पाने पर क्या ग्रेड मिलती है, E1- E2 ग्रेड वाले होते हैं फेल
समझिए क्या है सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम और मार्किंग स्कीम. 2009-2010 शैक्षणिक वर्ष से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10th 12th के स्टूडेंट्स के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया.
CBSE to Launch Pilot for National Credit Framework for Classes 6, 9 And 11
सभी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड्स में से, आईएससीई और सीबीएसई देश भर में सबसे पसंदीदा बोर्ड बने हुए हैं. अब इन बोर्ड्स में स्टूडेंट्स को ग्रेडिंग सिस्टम के तहत नंबर दिए जाते हैं. बोर्ड्स की तरफ से एग्जाम्स के तहत लगातार बदलाव होता रहता है. समझिए क्या है सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम और मार्किंग स्कीम. 2009-2010 शैक्षणिक वर्ष से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10th 12th के स्टूडेंट्स के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया. इस सिस्टम के जरिए स्टूडेंट्स को 5 पॉइंट्स स्केल पर ग्रेड दी जाती है. इसमें A से E तक ग्रेड मिलती है.
CBSE grading system दो पैरोमीटर्स पर आधारित है-
- Absolute
- Percentile Marks
केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से और थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित करेगा. डेट शीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी.
CBSE marking system के तहत subject-specific grades दी जाती हैं. समझिए कितनी Marks Range पर क्या Grade मिलती है और कितने Grade Point दिए जाते हैं.
- - 91-100 नंबर पाने वाले को A1 ग्रेड मिलती है और 10.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- - 81-90 नंबर पाने वाले को A2 ग्रेड मिलती है और 9.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- - 71-80 नंबर पाने वाले को B1 ग्रेड मिलती है और 8.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- -61-70 नंबर पाने वाले को B2 ग्रेड मिलती है और 7.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- -51-60 नंबर पाने वाले को C1 ग्रेड मिलती है और 6.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- -41-50 नंबर पाने वाले को C2 ग्रेड मिलती है और 5.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- -33-40 नंबर पाने वाले को D ग्रेड मिलती है और 4.0 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं.
- -21-32 नंबर पाने वाले को E1 ग्रेड मिलती है और Fail ग्रेड दी जाती है.
- -00-20 नंबर पाने वाले को E2 ग्रेड मिलती है और Fail ग्रेड दी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें