CBSE Result 2024: मई में जारी हो सकता है सीबीएसई का रिजल्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Written By: Priya Gupta Updated by: Priya Gupta
Updated Date:April 28, 2024 11:24 AM IST

इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कम से कम 39 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण किया है.

नई दिल्ली: स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं जारी हो रही है, कई बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है, ऐसे में सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. लाखों स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट की माने तो मध्य बीच में 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है. हालांकि सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in,cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कम से कम 39 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण किया है.

Advertising
Advertising

आम तौर पर परीक्षाओं के नतीजे मई में ही घोषित किए जाते हैं. साल 2023 में, सीबीएसई ने 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए थे. ऐसे में उम्मीद है इस बार भी नतीजे 15 मई तक जारी कर दिए जाएंगे. इस साल भी सीबीएसई की ओर से मई के पहले सप्ताह के आसपास 10वीं कक्षा के नतीजे जारी करने की उम्मीद है.

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. सीबीएसई रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा. सीबीएसई कई सालों से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं कर रहा है. सीबीएसई ने ये निर्णय छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए लिया गया था.

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल 26 देशों के कुल 39 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। बता दें,राष्ट्रीय राजधानी में, परीक्षा 877 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें 5.80 लाख छात्र उपस्थित हुए थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें