Board Exam 2024 की परीक्षा से पहले तनाव से बचने के लिए सुनिए CBSE का पॉडकास्ट

Written By: Priya Gupta Updated by: Priya Gupta
Updated Date:October 2, 2023 4:37 PM IST

सीबीएसई ने बच्चों में तनाव कम करने को लेकर और पढ़ाई को ज्यादा बनाने के लिए सीबीएसई ने पहली बार पॉडकास्ट जारी है.

नई दिल्ली: स्टूडेंट्स को परीक्षा के समय तनाव हो ही जाती है, ऐसे में सीबीएसई ने बच्चों में तनाव कम करने को लेकर और पढ़ाई को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सीबीएसई ने पहली बार पॉडकास्ट जारी किया है. ये पॉडकास्ट छात्रों को जीवन जीने का तरीका सीखाने के साथ ही खुद को डिप्रेशन से बचाने का रास्ता बताएगा. बच्चों का साथ मां-बाप का विहेवियर कैसा होना चाहिए. इसके लिए अलग से पॉडकास्ट तैयार किया गया है. छात्र-छात्राएं और अभिभावक ये पॉडकास्ट सीबीएसई की पैरेंट्स कॉनर्र का ऑप्शन चुक सकते हैं.

Advertising
Advertising

इस पॉडकास्ट को पैरेंट्स जरूर सुने

CBSE ने इस पॉडकास्ट के जरिए से छात्रों को जीवन जीने का तरीका सीखाने की कोशिश की है. किस तरह से छात्र अपनी डेली रुटिन को सही कर सकते हैं. इसके उपाय बताए गए हैं. इसके अलावा एग्जाम के बाद आने वाले रिजल्ट को लेकर तनाव से खुद को कैसे उबार सकते हैं. इसके बारे में भी पॉडकास्ट में बताया गया है. कुछ महीने बाद ही CBSE 2024 की परीक्षाएं शुरू होनी है. ऐसे में सीबीएसई ने बच्चों के लिए पहले से तैयारी कर ली है. इस संबंध में माता-पिता को खासकर ध्यान देना है.

पॉडकास्ट हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है

इस पॉडकास्ट में बताया गया कि बच्चों के परीक्षा के दौरान खासकर कैसा बर्ताव करना है. सीबीएसई ने कुछ पॉडकास्ट कॅरियर गाइड के लिए भी तैयार किये हैं. परीक्षा वाले दिन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, इसकी जानकारी भी पॉडकास्ट देगा. यह पॉडकास्ट वेबसाइट पर हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है. परीक्षा के नतीजों के बाद कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है. जिसकी वजह से हर माता-पिता को चिंता सताती है. ऐसे में उन्हें अपने बच्चों की मनोदशा को समझना बेहद जरूरी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें