CBSE Board Exam 2021 Result Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद अब रिजल्ट को लेकर तमाम तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं. CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं. छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा में अर्जित किए गए अंक स्कूलों को 30 जून तक अपलोड करने होंगे. इसके अलावा CBSE ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक 5 जुलाई तक अपलोड करने को कहा है. CBSE बोर्ड 10वीं बोर्ड (CBSE 10th Board Exam Update) का रिजल्ट 20 जुलाई और 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम (CBSE 12th Board Exam Update) 31 जुलाई तक घोषित करेगा.
CBSE द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, संबंधित स्कूलों को 28 जून तक 12वीं के छात्रों के विवरण की पुष्टि करनी होगी. 30 जून तक कक्षा 11 के थ्योरी मार्क्स अपलोड करने की आवश्यकता है. कक्षा 12 के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल बाद में खोला जाएगा. इसके लिए फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं की गई है.
मालूम हो कि 12वीं बोर्ड के अंक तय करने और उनका सारणीकरण करने के लिए CBSE ने खास एक पोर्टल विकसित किया है. रिजल्ट तैयार करने में यह पोर्टल स्कूलों की सहायता करेगा. CBSE के निदेशक (IT) डॉ अंतरिक्ष जौहरी के अनुसार सभी अंकों का संग्रह करने के बाद, यह पोर्टल स्कूल के लिए संपूर्ण अंक सारणी प्रदर्शित करेगा. विषय-वार अंक स्कूलों द्वारा मॉडरेशन के लिए उपलब्ध होंगे.
इस पोर्टल में स्कूल छात्रों के आंतरिक ग्रेड अपलोड कर सकेंगे. प्रक्टिकल्स, प्रोजेक्टस, आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने की सुविधा होगी. साथ ही स्कूलों को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का कक्षा 10 का रोल नंबर, बोर्ड और वर्ष की जानकारी भी डालनी है.
12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए CBSE ने सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई है. इसके तहत अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10 के 3 सबसे अच्छे थ्योरी विषयों के अंकों का औसत, कक्षा 11 की थ्योरी के 30 फीसदी का वेटेज व कक्षा 12वीं की थ्योरी का 40 फीसदी वेटेज लिया जाएगा. प्रैक्टिकल में दिए गए अंक जैसे हैं, वैसे ही लिए जाएंगे.
(इनपुट: IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.