EnglishHindi

CBSE Result 2023 : सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, पहले नंबर रहा JNV, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन से स्कूल?

CBSE Result 2023 : इस बार भी CBSE के 12वीं बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी.

Written By: India.com Education Desk
Updated: May 12, 2023 11:16 AM IST

CBSE Board Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे शुक्रवार (12 मई) को जारी कर दिए. स्टूडेंट्स results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के 12वीं छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार था. इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले कुछ छात्रों का प्रतिशत 87.33 है. परीक्षा देने वाले कुल छात्रों की बात करें तो 12वीं के 16,96,770 स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड एग्जाम दिए थे. वहीं, इस बार भी CBSE के 12वीं बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी. लड़कियों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है. 98.68 प्रतिशत पास लड़कियां पास हुई है. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है. आइए जानते हैं कौन से स्कूल का सबसे अच्छा रिजल्ट रहा.

Advertising
Advertising

ये रहे टॉप 5 परफॉर्मिंग स्कूल

1. जवाहर नवोदय स्कूल

टॉप 5 स्कूलों की बात करें तो पहले नंबर पर जवाहर नवोदय स्कूल है जहां के 97.51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है.

2. CTSA

दूसरे नंबर पर केंद्रीय तिब्बती स्कूल प्रशासन CTSA हैं, जहां के कुल 96.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

3. केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय विद्यालय (केवी) का भी नाम टॉप 5 शामिल है. यहां के कुल 92.51 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जिसके साथ KV तीसरे स्थान पर है.

4. इंडिपेंडेंस स्कूल

इंडिपेंडेंस स्कूल (Independence School) के छात्रों ने भी अपने विद्यालय का नाम रोशन किया. चौथे नंबर पर मौजूद इस स्कूल के कुल 87.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

5. गवर्नमेंट एडेड स्कूल

पांचवें स्थान पर सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल रहे जहां के कुल छात्र 87.17 छात्र पास हुए हैं.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें