CBSE Board Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, आज यानी 12 मई को बोर्ड ने परिणामों की घोषणा कर दी है. साल 2023 में 12वीं के कुल 16,96,770 छात्रों ने बोर्ड के एग्जाम दिए थे, जिनमें से 87.33 पास हुए. हैरानी की बात ये है कि पिछले साल यानी 2022 की तुलना में इस वर्ष पास होने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई है. हालांकि इस बार भी बोर्ड एग्जाम में लड़कियों का दबदबा रहा. एग्जाम देने वाली कुल छात्रों का पास प्रतिशत 98.68% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है. इस साल 12वीं परीक्षा देने वाले कुल छात्रों में से 1450174 स्टूडेंट्स पास हुए.
साल 2022 में कुल 1444341 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्टर किया था, लेकिन एग्जाम सेंटर तक सिर्फ 143366 स्टूडेंट्स ही पहुंचे. हालांकि इसके बावजूद पिछले साल स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 92.71 रहा. वहीं इस वर्ष एग्जाम देने वाले 1660511 छात्रों में से सिर्फ 1450174 स्टूडेंट्स पास हुए. 2022 की तुलना में 2023 में छात्रों के पास प्रतिशत में 5.38 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि अभी तक सीबीएसई की तरफ से इस गिरावाट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी वजह कुछ भी हो सकती है. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में उत्साह का माहौल है.

टॉप 5 परफॉर्मिंस स्कूलों की बात करें तो पहले नंबर पर जवाहर नवोदय स्कूल है जहां के 97.51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है. दूसरे नंबर पर केंद्रीय तिब्बती स्कूल प्रशासन CTSA हैं, जहां के कुल 96.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. केंद्रीय विद्यालय (केवी) का भी नाम टॉप 5 शामिल है. यहां के कुल 92.51 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जिसके साथ KV तीसरे स्थान पर है. इंडिपेंडेंस स्कूल (Independence School) के छात्रों ने भी अपने विद्यालय का नाम रोशन किया. चौथे नंबर पर मौजूद इस स्कूल के कुल 87.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पांचवें स्थान पर सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल रहे जहां के कुल छात्र 87.17 छात्र पास हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.