CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्‍ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें क्‍या कहा बोर्ड अध‍िकार‍ियों ने

Written By: Vandanaa Bharti Updated by: Vandanaa Bharti
Updated Date:March 2, 2022 5:22 PM IST

CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट आई है. सीबीएसई बोर्ड के अध‍िकार‍िकयों ने सीबीएसई बोर्ड रिजल्‍ट 2021-22 को लेकर महत्‍वपूर्ण जानकारी दी है. यहां जानें

CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों को टर्म-1 पर‍िणाम का इंतजार है. छात्र जानना चाहते हैं कि टर्म-1 का परिणाम कब जारी किया जाएगा. यहां तक कि यह भी संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड इस बाद टर्म-1 (CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2022) और टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का परिणाम (CBSE Class 10, 12 Term 2 Result 2022) एक साथ जारी होंगे. लेकिन सीबीएसई बोर्ड के अध‍िकार‍ियों इस बारे में नया और महत्‍वपूर्ण अपडेट देते हुए कहा कि सीबीएसई बोर्ड ने अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं ल‍िया है. 10वीं और 12वीं की टर्म-1 और टर्म-2 परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी किए जाने की उम्‍मीद कम है.

Advertising
Advertising

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख फिलहाल घोषि‍त नहीं की है. परिणाम आध‍िकार‍िक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे.

इस बीच, सीबीएसई बोर्ड रिजल्‍ट को लेकर कई रिपोर्ट सोशल मीडिया पर आईं. ज‍िसे लेकर बोर्ड ने स्‍पष्‍ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर यकीन करने की बजाय, छात्र आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जारी नोटिस या नोटिफ‍िकेशन पर ही यकीन करें. बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख (CBSE Term 1 Result 2021-22 Date) को लेकर सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. लिहाजा, छात्र किसी भी संभावना या वायरल खबर पर भरोसा ना करें.

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा की विस्‍तृत डेटशीट नहीं जारी की है, लेकिन परीक्षा कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी दे दी है. सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा 2021-22, 26 अप्रैल से शुरू होगी. आज 2 मार्च 2022 से प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. जो टर्म-2 परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले तक जारी रह सकती हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें