CBSE ने बदला Class 10 बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, सेक्शनल चेंज के साथ कई बड़े अपडेट किए जारी, जानिए यहां सब कुछ

CBSE Class 10 Pattern: सीबीएसई ने क्लास 10 बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव कर दिए हैं. नए सेक्शन और अपडेट्स की वजह से स्टूडेंट्स में चर्चा बढ़ गई है कि अब पेपर कैसे बदलेगा. आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Published date india.com Published: December 10, 2025 3:51 PM IST
CBSE Class 10 Board 2026 Pattern
CBSE Pattern: सीबीएसई ने 2026 के क्लास 10 बोर्ड एग्जाम के लिए साइंस और सोशल साइंस के पेपर में सेक्शनल चेंज कर दिए हैं. साइंस पेपर अब तीन सेक्शन में बंटेगा सेक्शन ए बायोलॉजी सेक्शन बी केमिस्ट्री और सेक्शन सी फिजिक्स होगा. सोशल साइंस पेपर चार सेक्शन में होगा सेक्शन ए हिस्ट्री सेक्शन बी ज्योग्राफी सेक्शन सी पॉलिटिकल साइंस और सेक्शन डी इकोनॉमिक्स. स्टूडेंट्स को आंसर बुक भी उसी तरह तीन या चार सेक्शन में बांटनी होगी. किसी सेक्शन का जवाब दूसरे सेक्शन में नहीं लिखना होगा वरना मार्क्स नहीं मिलेंगे.

CBSE क्लास 10 बोर्ड 2026 पैटर्न

साइंस में सेक्शन ए बायोलॉजी सेक्शन बी केमिस्ट्री और सेक्शन सी फिजिक्स होगा ताकि टॉपिक वाइज जवाब लिखना आसान हो. सोशल साइंस में सेक्शन ए हिस्ट्री सेक्शन बी ज्योग्राफी सेक्शन सी पॉलिटिकल साइंस और सेक्शन डी इकोनॉमिक्स होगा. स्टूडेंट्स को अपने जवाब सिर्फ उसी सेक्शन के स्पेस में लिखने होंगे. अगर जवाब मिक्स हो गए तो वो चेक नहीं किए जाएंगे और रिवैल्यूएशन में भी कोई मदद नहीं मिलेगी.

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी निर्देश

पेपर में सेक्शन के हिसाब से ही आंसर बुक बांटनी होगी और हर सेक्शन का जवाब उसी में लिखना है. मिक्स होने पर मार्क्स नहीं मिलेंगे ये नियम सख्त है. सीबीएसई ने सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं जो ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. स्टूडेंट्स इनसे नए पैटर्न को समझ सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं.

CBSE 2026 बोर्ड एग्जाम का नया स्ट्रक्चर

2026 से हर पेपर का 50 प्रतिशत हिस्सा कंपटीटेंसी बेस्ड होगा जैसे केस बेस्ड MCQ डेटा इंटरप्रिटेशन और सिचुएशनल प्रॉब्लम. 20 प्रतिशत MCQ और 30 प्रतिशत शॉर्ट लॉन्ग आंसर टाइप होगा. ये बदलाव NEP 2020 के तहत हैं. क्लास 10 के लिए दो बोर्ड एग्जाम होंगे ताकि स्टूडेंट्स को ज्यादा मौके मिलें. एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होंगे क्लास 10 10 मार्च और क्लास 12 9 अप्रैल तक खत्म होंगे.

CBSE क्लास 10 बोर्ड 2026 पैटर्न के बारे में-

  • साइंस पेपर तीन सेक्शन में बंटेगा बायोलॉजी केमिस्ट्री और फिजिक्स.
  • सोशल साइंस पेपर चार सेक्शन में होगा हिस्ट्री ज्योग्राफी पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स.
  • स्टूडेंट्स को आंसर बुक सेक्शन वाइज बांटनी होगी और जवाब मिक्स करने पर मार्क्स नहीं मिलेंगे.
  • 50 प्रतिशत प्रश्न कंपटीटेंसी बेस्ड होंगे 20 प्रतिशत MCQ और 30 प्रतिशत शॉर्ट लॉन्ग आंसर.
  • 2026 से क्लास 10 के लिए दो बोर्ड एग्जाम होंगे और सैंपल पेपर जारी कर दिए गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.