CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा आज खत्म, जानिये कब आएगा रिजल्ट
CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज समाप्त हो गई है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है. जानिये इस साल क्लास के नतीजे (CBSE Class 10 Results 2022) कब तक जारी किए जा सकते हैं. पिछले साल सीबीएसई ने मूल्यांकन पॉलिसी के आधार पर रिजल्ट (CBSE Results 2022) जारी किए थे.
CBSE
नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 आज खत्म हो गई है. आज इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा थी, जो सुबह 11:30 बजे समाप्त हो गई. कक्षा 10वीं की कॉपियों की जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जून में कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं.
जानकारी के अनुसार बोर्ड पेपरों के साथ ही इवैल्यूएशन का काम भी पूरा कर रहा था और अब कक्षा 10वीं के एग्जाम पेपर को चेक करने का काम लगभग पूरा हो गया है. इस साल शिक्षकों को ज्यादा पेपर चेक करने की सलाह दी गई है. क्योंकि इस बार परीक्षा में सिर्फ 40 अंक के प्रश्न पूछे गए थे, जो पहले 80 अंक के होते थे.
मई के पहले सप्ताह से शुरू हो गई है कॉपी चेक करने की प्रक्रिया :
मई के पहले सप्ताह से ही CBSE के शिक्षक कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपी चेक करने के काम में जुट गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 10वीं के रिजल्ट (CBSE Class 10 result) को तैयार करने का काम 10 जून तक समाप्त हो जाएगा. अगर सब कुछ सही चलता है तो 10वीं का रिजल्ट (CBSE Class 10 Results 2022) 25 जून 2022 तक जारी कर दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें