आज आएगा CBSE 10th Result ? जानें कहां और कैसे करना है चेक, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
CBSE 10th Result 2026 सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी किए जाने के बाद cbse.gov.in और results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक करें.
CBSE Board 10th Result Direct Link
cbse 10th result 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से आज 25 लाख से ज़्यादा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए CBSE 10वीं का रिज़ल्ट 2026 घोषित करने की उम्मीद है. रिजल्ट लिंक cbse.gov.in और results.cbse.nic पर एक्टिवेट किया जाएगा. CBSE क्लास 10 का रिज़ल्ट 2026 रोल नंबर डालकर लॉग-इन करके डाउनलोड किया जा सकता है. CBSE 10वीं के पेपर 17 फरवरी से 11 मार्च तक हुए थे. CBSE बोर्ड कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा. पास प्रतिशत, जेंडर वाइज, राज्य-वार प्रदर्शन और अन्य जानकारी बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर साझा की जाएगी.
Class 10 के 2026 के नतीजे जल्दी आने की वजह दो-सेशन वाले एग्ज़ाम फ़ॉर्मेट है. दूसरे सेशन के एग्ज़ाम आने वाले हैं. CBSE ने अभी तक कक्षा 10 के 2026 के नतीजों की घोषणा की तारीख और समय जारी नहीं किया है.
कैसे चेक करें cbse 10th result 2026
- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in
- ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं.
- "Class X Result 2026" लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड ID.
- नतीजे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
CBSE 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट Digilocker और UMANG जैसे मोबाइल ऐप्स पर, और SMS के ज़रिए भी देखे जा सकते हैं.
CBSE 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं. सभी दिनों में परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी - सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक.
पास होने के नियम
CBSE Class 10th का एग्ज़ाम में पास होने के लिए, छात्रों को हर विषय में इंटरनल असेसमेंट सहित कम से कम 33% और कुल मिलाकर (aggregate) 33% अंक लाने होंगे. ये नियम बोर्ड के आम और मौजूदा नियमों के मुताबिक हैं.
CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होने पर उसे देखने के लिए, छात्रों ये चीज़ें अपने पास तैयार रखें.
-रोल नंबर
-स्कूल नंबर
-एडमिट कार्ड ID
-जन्म तिथि
CBSE कक्षा 10वीं 2026 की कंपार्टमेंट परीक्षाएं कब
जो छात्र CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पास नहीं कर पाएंगे, उनके पास इस साल के आखिर में कंपार्टमेंट परीक्षाओं में बैठने का ऑप्शन होगा. CBSE कंपार्टमेंट परीक्षाओं 2026 की जानकारी रिजल्ट के साथ ही शेयर की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें