CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार जल्द होने वाला है खत्म, छात्र पढ़ें Latest Update
CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट आया है. यहां चेक करें.
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर आया अपडेट
CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in : सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के करीब 35 लाख छात्रों को अपने फाइनल परिणाम का इंतजार है. सीबीएसई ने इस साल दो हिस्सों में परीक्षा का आयोजन किया था, टर्म 1 और टर्म 2.टर्म 1 का परिणाम जारी किया जा चुका है और अब छात्रों को टर्म 2 के परिणाम का इंतजार है. फाइनल रिजल्ट की घोषणा टर्म 1 और टर्म 2 दोनों के आधार पर की जाएगी.
ये है Latest Update
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के करीब 35 लाख छात्रों का इंतजार बहुत जल्द ही समाप्त हो ने वाला है. बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं के नतीजे तैयार हैं और बोर्ड इसे 27 जून के बाद कभी भी जारी कर सकता है. हालांकि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सूत्रों का कहना है कि उन्हें 15 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ सकता है. परिणाम की घोषणा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर की जाएगी.
अभी तक बोर्ड की तरफ परिणाम के तारीख की जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं. छात्र, सीबीएसई बोर्ड और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी ताजा अपडेट के लिए नजर बनाए रखें.
CBSE Board 10th 12th Result 2022, ऐसे करें चेक
1. परिणाम चेक करने के लिए लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें और यदि 12वीं के छात्र हैं तो स्ट्रीम अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया पेज खुलेगा, यहां आपको विवरण दर्ज करना होगा, जैसे कि रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड.
4. सबमिट करें, कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
5. डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
बता दें कि सीबीएसई अक्सर पहले कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा करता है. इसके एक दो दिनों के बाद 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिये जाते हैं. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड 12वीं के नतीजों के लिए पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा. बोर्ड ने फिलहाल इससे संबंधित कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें