CBSE Class 10th Result 2021 Declared: CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का रहा दबदबा, इस डिस्ट्रिक्ट का पासिंग प्रतिशत है सबसे अधिक

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Munna Kumar
Updated Date:August 3, 2021 1:00 PM IST

CBSE Class 10th Result 2021 Declared: उम्मीदवार जो अपने अंकों (CBSE Class 10th Result 2021) से संतुष्ट नहीं हैं, वे विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

CBSE Class 10th Result 2021 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 3 अगस्त, 2021 को CBSE Class 10th Result 2021 जारी कर दिया है. छात्र कक्षा 10वीं का रिजल्ट (CBSE Class 10th Result 2021) CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं. इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.24 प्रतिशत और लड़कों का 98.89 प्रतिशत रहा है.

Advertising
Advertising

इस साल लड़कियों का कुल पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 0.35 प्रतिशत बेहतर है. ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत 100 प्रतिशत है. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.04 प्रतिशत है. परीक्षा के लिए कुल 2097128 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 2076997 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है. त्रिवेंद्रम जिले ने सबसे अधिक 99.99 प्रतिशत उत्तीर्ण किया है, उसके बाद बेंगलुरु ने 99.96 प्रतिशत और चेन्नई ने 99.94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का पास प्रतिशत 99.99 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय का 100 प्रतिशत और सीटीएसए का 100 प्रतिशत है.

विशेष परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी. उम्मीदवार जो अपने अंकों (CBSE Class 10th Result 2021) से संतुष्ट नहीं हैं, वे विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और बोर्ड जल्द ही इस पर विवरण जारी करेगा. इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट को बीच-बीच में देखते रहें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें