CBSE Class 10th Results 2020: HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ने छात्रों को दी बधाई, कहा- छात्रों की स्वास्थ्य, गुणवत्ता शिक्षा है हमारी प्राथमिकता
CBSE Class 10th Results 2020: छात्र अपना रिजल्ट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
CBSE Class 10th Results 2020: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस साल CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 18.89 लाख से अधिक कक्षा 10वीं के उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किए हैं. इस साल पास प्रतिशत 0.36 की मामूली वृद्धि के साथ 91.46 पर रहा.
रमेश पोखरियाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों! सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के रिजल्टों की घोषणा की है और इसे cbseresults.nic.in पर एक्सेस किया जा सकता है. हम आपको यह संभव बनाने के लिए बधाई देते हैं. मैं दोबारा से यही कहता हूं कि छात्र की स्वास्थ्य और गुणवत्ता शिक्षा हमारी प्राथमिकता है. ”
छात्र अपना रिजल्ट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट डिजी लॉकर और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध हैं. इस वर्ष की सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2020 विशेष इसलिए थे क्योंकि सभी परीक्षाओं को आयोजित किए बिना अंक प्रदान किए गए थे. सीबीएसई ने बेस्ट तीन विषयों के अंकों के आधार पर जिन विषयों की परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, उन पेपरों पर औसत मार्किंग किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें