CBSE गुरुग्राम टॉपर ने बताया बोर्ड एग्जाम में कैसे लाया शत-प्रतिशत मार्क्स ? बिना कोचिंग 10वीं में ऐसे किया टॉप

CBSE ने दसवीं का रिजल्ट टॉपर्स की लिस्ट के साथ जारी किया. टॉपर्स की लिस्ट में कई स्टूडेंट्स ने शत-प्रतिशत मार्क्स लाकर अपने घर, परिवार और जिले का रौशन किया. गुरुग्राम के रहने वाले तनय श्रीवास्तव (Tanay Srivastava) का भी प्रदर्शन टॉपर्स में अव्वल रहा. उन्होंने अपना सक्सेस मंत्र शेयर किया. आइये जानते हैं CBSE टॉपर्स के प्रिपेरेशन का तरीका, स्टडी टाइम के बारे में विस्तार से...

Published date india.com Published: April 18, 2026 11:22 AM IST
CBSE topper tanay srivastava preparation tips
CBSE Topper के सक्सेस मंत्र

Gurgaon Tanay Srivastav Success mantra: गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत अंक लाकर सबको हैरान कर दिया है. उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों और पढ़ने का तरीका सही हो, तो बिना किसी बाहरी ट्यूशन के भी आप बोर्ड एग्जाम में अव्वल आ सकते हैं.

सेल्फ-स्टडी सबसे बड़ी ताकत

तनय के बेहतरीन मार्क्स को लेकर उनकी मां दीप्ति सिन्हा बताती हैं कि तनय की सबसे बड़ी खूबी उसका फोकस और अनुशासन है. उसने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा, बल्कि स्कूल की पढ़ाई, इंटरनेट रिसोर्सेज का सही उपयोग कर सब्जेक्ट को अच्छे से समझने की कोशिश की. तनय के बड़े भाई क्रिशय भी सीयूईटी (CUET) टॉपर रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, तनय की माताजी एक इंजीनियर और पूर्व प्रोफेसर भी रह चुकी हैं और पिता टाटा ग्रुप की कंपनी में एवीपी हैं. बता दें कि डीसी गुरुग्राम ने भी ट्वीट कर तनय को बधाई दी.

बिना कोचिंग कैसे हासिल किया 100% स्कोर?

आज के समय में जहां कोचिंग, स्कूल के जैसे हिस्सा हो गया है वहीं, तनय ने बिना ट्यूशन के बोर्ड में टॉप करके दिखाया. तनय का स्कोरकार्ड देखेंगे तो आपको केवल 100 अंक ही दिखेंगे. तनय को इंग्लिश, संस्कृत, गणित, विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उन्होंने 100 में से 100 अंक हासिल किए. सोशल साइंस में भी उन्हें 99 मिले. बता दें कि, तनय ने पूरी तैयारी खुद से की और किसी भी सब्जेक्ट के लिए किसी प्राइवेट ट्यूशन या कोचिंग सेंटर का दरवाजा नहीं खटखटाया. बता दें कि, 10वीं में अच्छे मार्क्स लाने के बाद अब तनय का लक्ष्य जेईई (JEE) की तैयारी करना है. हालांकि उनकी रुचि भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में जाने की है, ताकि वे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश के लिए कुछ बड़ा योगदान दे सकें.

बोर्ड के अलावा तनय की उपलब्धियां

तनय की पढ़ाई सिर्फ बोर्ड एग्जाम तक ही सीमित नहीं रहा, उन्होंने समय-समय पर विभिन्न कॉम्पिटिशन में भी भाग लिया. उन्होंने जूनियर साइंस ओलंपियाड (NSEJS) के टॉप 300 छात्रों में जगह बनाई और आर्यभट्ट गणित चुनौती को भी पार किया. इसके अलावे तनय की रुचि थिएटर, पेंटिंग और खेलों में भी रही. पढ़ाई और अपनी हॉबीज के बीच सही संतुलन बनाना ही उनकी मानसिक मजबूती का सबसे बड़ा राज रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.