CBSE Latest Update: 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव! एग्जाम के दौरान ये गलती की तो नहीं मिलेंगे अंक, सभी छात्र पढ़ लें ये जरूरी खबर

CBSE Latest Update: सीबीएससी बोर्ड मे 10वीं के होने वाले एग्जाम में बड़ा बदलाव किया है, जिससे जानना हर उस छात्र के लिए जरूरी है, जो परिक्षा में बैठने वाले हैं. इस नए पैटर्न के अनुसार, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्रों में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिसे नजरअदाज करना आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं.

Published date india.com Published: December 13, 2025 4:57 PM IST
Cbse Class 10 Board Exam Pattern 2026 Detailed Changes
Cbse Class 10 Board Exam Pattern 2026 Detailed Changes

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 में होने वाली कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा को में बड़े बदलाव किया हैं. बोर्ड ने इन बदलाव के तहत सभी संबद्ध स्कूलों को नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. ये नए बदलाव खास तौर पर विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा से जुड़े हैं. बोर्ड का मानना है कि इन बदलावों से परीक्षा प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित बनेगी और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में होने वाली गलतियों पर भी काबू पाया जा सकेगा.

आखिर क्या ये अहम बदलाव?

रिपोर्ट के मुताबिक, 10वीं के विज्ञान के प्रश्न पत्र को अब तीन स्पष्ट खंडों में बांटा जाएगा. बता दें कि, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान अब अलग-अलग खंड में होंगे. इसके अलावा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में भी बदलाव किए गए हैं, इस विषय के प्रश्न पत्र को 4 हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र अब अलग-अलद खंडों में रखा जाएगा. बोर्ड ने साफ किया है कि यह नया पैटर्न 2026 की बोर्ड परीक्षा से लागू होगा.

इस नियम को लेकर छात्रों को बरतनी होगी ज्यादा सावधानी

CBSE ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने के तरीके को लेकर बेहद स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के अनुसार, छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका को विषय के आधार पर अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करना होगा. विज्ञान विषय के लिए उत्तर पुस्तिका को तीन भागों में और सामाजिक विज्ञान के लिए चार अलग-अलग भागों में बांटना अनिवार्य होगा. बोर्ड ने साफ कहा है कि प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर उसी खंड में लिखने होंगे. अगर किसी छात्र ने किसी एक विषय या खंड का उत्तर गलती से दूसरे खंड में लिख दिया या अलग-अलग खंडों के उत्तरों को आपस में मिला दिया, तो ऐसे उत्तरों को जांच के दौरान मान्य नहीं माना जाएगा और उनके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे.

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद होने वाले सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के समय भी इस तरह की गलतियों को सुधारने का कोई मौका नहीं मिलेगा. यानी एक बार उत्तर गलत जगह लिखा गया, तो बाद में उसे ठीक नहीं किया जा सकेगा. बोर्ड का मानना है कि इस नियम से छात्रों में अनुशासन आएगा और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और आसान हो सकेगी.

आप कैसे सीखेंगे ये नया पैटर्न

अगर आप परेशान हो रहे हैं कि आप कैसे इस पैटर्न को समझ सकेंगे, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, CBSE ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह परिक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को पहले ही इन नए पैटर्न से परिचित कराएं. स्कूलों से कहा गया है कि वे पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को खंडवार उत्तर लिखने का अभ्यास कराएं, ताकि बोर्ड परीक्षा के समय किसी तरह की परेशानी न हो.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.