CBGSE Result 2018: 98.40% के साथ 12वीं के शिव कुमार पांडेय ने किया टॉप, देखें Toppers List

जारी हुई टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Published date india.com Updated: May 9, 2018 11:46 AM IST
CBGSE Result 2018: 98.40% के साथ 12वीं के शिव कुमार पांडेय ने किया टॉप, देखें Toppers List
झारखंड बोर्ड के नतीजे घोषित

Chhattisgarh Board CBGSE 10th 12th Result 2018: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. CGBSE 10वीं और 12वीं में पास होने वाले बच्चों का ओवरऑल पर्सेंटेज भी जारी कर दिया गया है. 12वीं परीक्षा देने वाले 77 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. जबकि 10वीं के कुल 68.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. शिव कुमार पांडेय ने 98.40 प्रतिशत के साथ 12वीं में टॉप किया है.

वहीं बिलासपुर की रहने वाली संध्या कौशिक, 97.40 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और तीसरे पायदान पर शुभम कुमार गुप्ता ने अपना कब्जा जमा लिया. शुभम भिलाई के रहने वाले हैं और उन्होंने 12वीं में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. 12वीं की परीक्षा में पास होने वाले कुल छात्रों में 79.40 प्रतिशत लड़कियां हैं और 74.45 प्रतिशत लड़के हैं.

PSEB Punjab Board Class 10 Result 2018: ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर अब देख सकते हैं अपना स्कोर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं CBGSE कक्षा 10वीं में यगयेश चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यगयेश ने 98.33% अंक हासिल किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर 98 प्रतिशत के साथ मानसी मिश्रा हैं और तीसरे स्थान पर अनुराग दूबे हैं, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में 97.67% अंक प्राप्त किया है.

10वीं परीक्षा में पास होने वाले कुल छात्रों में 69.44 प्रतिशत लड़कियां हैं, जबकि पास होने वाले लड़कों की संख्या 66.42 प्रतिशत रही.

CGBSE Result 2018 ऐसे करें चेक

1. results.cgbse.nic.in पर लॉग इन करें.

2. CGBSE 10th Result 2018 या CGBSE 12th Result 2018 लिंक पर क्लिक करें.

3. एक नया विंडो खुल जाएगा. यहां अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दें और submit बटन प्रेस कर दें.

4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

5. उसे सेव करें और उसका प्रिंटआउट लें.

पिछले साल करीब 2.8 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. 76.36% छात्र परीक्षा में पास हुए थे. छात्र अपना रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com या examresults.net पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को रोल नंबर देने की आवश्यकता होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.