छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को 2500 रूपए मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, आगंनबाड़ी भत्ता बढ़कर 10 हजार

छत्तीसगढ़ के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बेरोजगार युवाओं को ढाई हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है.

Published date india.com Updated: March 6, 2023 3:42 PM IST
Chhattisgarh budget 2023 Unemployment allowance 2500 for unemployed youth

Chhattisgarh Unemployment Allowance 2023: छत्तीसगढ़ के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है. सरकार ने इस वर्ग के युवाओं को ढाई हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करते हुए ऐलान किया कि 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है, उन्हें 25 सौ रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा.

स्कूल और मेडिकल कॉलेज के लिए इतने करोड़ का प्रावधान

इसके अलावा अन्य कई फैसले भी लिए गए हैं, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है.  वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता बढाकर 10 हजार किया गया. पहले आगंनबाड़ी भत्ता  6500 रु दिया जाता था. जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार कर दिया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ बजट 2023 में 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, चार नए मेडिकल कॉलेज और स्कूली शिक्षा के लिए 19,489 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की गई है.

आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा

साथ ही आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3550 से बढ़ाकर पांच हजार किया गया. छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट 2023 के ब्रीफकेस के साथ मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा में पहुंचे. जिस ब्रीफकेस में बजट लेकर बघेल सदन में पहुंचे वह शहरी गोठान में निर्मित गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ी कला में छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तीचित्र है. भित्तीचित्र छत्तीसगढ़ के शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया.

स्कूल के लिए, राज्य सरकार ने स्कूलों में मीड-डे मील रसोइयों के लिए 1,800 रुपये और स्कूल के सफाई कर्मचारियों के लिए 2,800 रुपये की घोषणा की है. शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कई घोषणाएं की है. जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो और स्टूडेंट्स को सारी सुविधाएं मिले.

इनपुट आईएएनएस के साथ

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.