छत्तीसगढ़ : 1 लाख से ज्यादा बेरोजगारों ने किया बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन, 40 हजार हुए मंजूर

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत अब तक एक लाख युवकों ने आवेदन किया है.

Published date india.com Published: April 24, 2023 11:13 AM IST
INDIA POST RECRUITMENT 2023: MONTHLY SALARY UP TO 63200, CHECK POST, VACANCIES, AGE, QUALIFICATION
INDIA POST RECRUITMENT 2023: MONTHLY SALARY UP TO 63200, CHECK POST, VACANCIES, AGE, QUALIFICATION

Chhattisgarh Unemployment Allowance: हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी. राज्य में बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत अब तक एक लाख युवकों ने आवेदन किया है. इनमें से 40 हजार युवकों को बेरोजगारी भत्ता मंजूर किया जा चुका है. प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया. योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले है, इनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा भी कर दी गई है.

इतने रु डायरेक्ट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे

बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रुपये सीधे आवेदकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है. योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है. सरकारी तौर पर दावा किया गया है कि पूर्व में संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना की तुलना में वर्तमान में लागू योजना अधिक सफल है. वर्ष 2015 में बंद की गई बेरोजगारी भत्ता योजना में अधिकतम 22 हजार आवेदकों को ही बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया था, जबकि नई योजना के अंतर्गत पहले 23 दिनों में ही 40 हजार से ज्यादा आवेदकों का भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है.

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है. पोर्टल हर दिन 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं.

इनपुट-आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.