Cisf Recruitment 2022 Application Process Started Steps To Apply Online At Cisfrectt In
CISF Recruitment 2022: हेड कॉन्स्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन शुरू, cisfrectt.in पर करें आवेदन
इस भर्ती परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं वो सीआईएसएफ की अधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही की जाएगी.
CISF Recruitment 2022: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स द्वारा हेंड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं वो सीआईएसएफ की अधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही की जाएगी. इस भर्ती के माध्यम से कुल 540 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस बाबत आवेदन शुरू हो चुकी है.
सीआईएसएफ द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर 26 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर तक आवेदन करने का समय दिया गया है.
CISF Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले अधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा.
– होमपेज पर यहां NOTICE BOARD के लिंक पर क्लिक करना होगा.
– यहां आपको CISF ASI Head Constable Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा.
– अगले चरण में Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
– अब मांगी गई जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
– इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर सबमिट करें.
CISF Vacancy 2022: पदों का विवरण
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स द्वारा 540 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसमें हेड कॉन्स्टेबल के 418 और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 122 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा.
CISF Recruitment 2022: वेतनमान
हेड कॉन्स्टेबल (पे लेवल 4)- 25,500 से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह.
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (पे लेवल 5)– 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये वेतन प्रतिमाह.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.