CLAT 2020 Exam: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 आयोजित करने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के कंसोर्टियम ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में एक नोटिस कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “CLAT 2020 का आयोजन कंप्यूटर आधारित, ऑनलाइन, केंद्र-आधारित परीक्षण के माध्यम से शनिवार 22 अगस्त 2020 को किया जाएगा.”
CLAT 2020 परीक्षा आयोजन करने के लिए कोविड -19 लॉकडाउन के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ की कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति ने सोमवार 29 जून को बैठक की थी. अधिसूचना के अनुसार, सभी पंजीकृत उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों का चयन या पुन: चयन करेंगे और छात्र जो इस परीक्षा के लिए शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे 10 जुलाई, 2020 तक अपना पंजीकरण वापस ले सकते हैं.
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, जो उम्मीदवार CLAT 2020 की परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं और अपना एप्लीकेशन वापस लेते हैं तो एप्लीकेशन फीस में कटौती के बाद SC / ST उम्मीदवारों के लिए 400 रु. और प्रोसेसिंग चार्ज के साथ अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रु. वापस कर दिए जाएंगे. रिफंड 18 जुलाई, 2020 तक किया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://consortiumofnlus.ac.in/documents/Notification_for_Conduct_of_CLAT_2020.pdf पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिस को पढ़ सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.