CLAT 2020 Exam: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2020 यानी कल समाप्त हो जाएगी. कोरोना महामारी के कारण CLAT 2020 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई जा चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CLAT 2020 के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों का टेस्ट CLAT 2020 का आयोजन कंप्यूटर आधारित, ऑनलाइन, केंद्र-आधारित परीक्षण के माध्यम से शनिवार 22 अगस्त 2020 को किया जाएगा. CLAT 2020 परीक्षा आयोजन करने के लिए कोविड -19 लॉकडाउन के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ की कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति ने सोमवार 29 जून को बैठक की थी. अधिसूचना के अनुसार, सभी पंजीकृत उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों का चयन या पुन: चयन करेंगे और छात्र जो इस परीक्षा के लिए शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे 10 जुलाई, 2020 तक अपना पंजीकरण वापस ले सकते हैं.
ऐसे करें CLAT 2020 Exam के लिए आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “यहां क्लिक करें” लिखा हो.
डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
यदि आप एक नए उपयोगकर्ता हैं, तो “रजिस्टर” टैब पर क्लिक करें और सभी जानकारी भरें और सबमिट करें.
अपने पंजीकरण के बाद, लॉगिन पृष्ठ पर वापस जाएं और अपने क्रेडेंशियल्स में Key दर्ज करके लॉग इन करें.
आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.