EnglishHindi

CLAT 2020 Latest News: क्लैट का एग्जाम एक बार फिर टला, जानें अब कब होगी परीक्षा 

CLAT 2020 Latest News: यह दो घंटे की परीक्षा है, जहां उम्मीदवारों को 150 प्रश्नों को हल करना होता है.

Published: August 6, 2020, 8:14 AM IST

CLAT 2020 Latest News: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2020 जो 22 अगस्त को आयोजित होने वाला था, उसे अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है. इस वर्ष परीक्षा को कम से कम चार बार स्थगित किया गया है. इस बार हालांक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. CLAT को पहली बार 10 मई को आयोजित करने की घोषणा की गई थी और तब से इसे स्थगित कर दिया गया था. कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी हो रही है.

यह दो घंटे की परीक्षा है जहां उम्मीदवारों को 150 प्रश्नों को हल करना होता है. कम से कम 40 फीसदी अंक पाने वालों को परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाता है. स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य माना जाता है. नियमानुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 35 प्रतिशत है. पिछले साल CLAT 26 मई को आयोजित किया गया था और रिजल्ट जून में घोषित किया गया था. महामारी ने सभी प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और इसलिए छात्रों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र में देरी हुई है.

रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्थान दिया जाएगा. प्रत्येक कॉलेज अपने कट-ऑफ की घोषणा करेगा. जो लोग किसी संस्थान के लिए कट-ऑफ या न्यूनतम आवश्यकता से मेल खाते हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा. अन्य स्नातक स्तरीय कानून प्रवेश परीक्षाओं में ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET), LSAT इंडिया, UPES के द्वारा ULSAT और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) UET आयोजित करता है. कोरोना महामारी के कारण LSAT इंडिया को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया गया है.

CLAT में अंग्रेजी कॉम्प्रीहेन्सिव, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर, एलिमेंट्री मैथ (संख्यात्मक क्षमता), लीगल एप्टीट्यूड, और लॉजिकल रीजनिंग सहित विषयों के आधार पर उम्मीदवारों का आकलन किया जाता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.