CLAT 2022 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां पाएं जानकारी

आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है. उम्मीदवारों को आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Written by: Avinash Rai
Published: January 2, 2022, 11:07 AM IST

CLAT 2022: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है. उम्मीदवारों को आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

क्लैट 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है. वहीं परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को शाम 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. यहां उम्मीदवारों को CLAT 2022 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने का लिंक दिखेगा. यहां आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी. जिसे भरकर सबमिट कर दें और आवेदन शुल्क जमाकर आवेदन फॉर्म को कंप्लीट करें.

बता दें कि इस वर्ष काउंसलिंग की फीस को घटा दिया गया है. अब सामान्य वर्ग के लिए फीस को 50 हजार से घटाकर 30 हजार कर दिया गया है. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, बीसी, और पीडब्ल्यूडी के लिए फीस को 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं CLAT 2023 की परीक्षा का इसी वर्ष दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.