CLAT 2023 Answer key: क्लैट आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने क्लैट एग्जाम का आंसर-की जारी कर दिया है. ऑब्जेक्शन उठाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Written by: Priya Gupta
Published: December 19, 2022, 11:30 AM IST

CLAT 2023 Answer key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने क्लैट एग्जाम का आंसर-की जारी कर दिया है. क्लैट की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर consortiumofnlus.ac.in डाउनलोड कर सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 19 दिसंबर सोमवार 9 बजे से आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने का मौका मिलेगा. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा प्रस्तावित यूजी और पीजी कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कानून प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. आंसर-की कैसे डाउनलोड करें इस बात की जानकारी आगे दी गई है. आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है.

How To Download Answer Key Online

  • कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
  • अधिसूचना अनुभाग में दिए गए CLAT 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें.
  • उत्तर कुंजी पीडीएफ खोलें.
  • अपने संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और सहेजें.

स्टूडेंट्स द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शन के बाद CLAT Final Answer Key को जारी कर दिया जाएगा. क्लैट एग्जाम (CLAT 2023 Exam) की फाइनल आंसर की को इस हफ्ते यानी 24 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा. क्लैट एग्जाम के लिए 93.6% से अधिक उम्मीदवारों ने यूजी एग्जाम के लिए और 91.7% ने पीजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. क्लैट 2023 के रिजल्ट जारी होने को लेकर फिलहाल कोई डेट नहीं घोषित की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि दिसंबर 2022 में कर दिया जाएगा.आंसर की के साथ-साथ क्लैट एग्जाम की क्वेश्चन बुकलेट भी जारी कर दी गई है.

CLAT 2023 Answer key direct Link 

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.