CLAT Admit Card 2020: क्लैट 2020 का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा, जानें इससे जुड़ी खास बातें

CLAT Admit Card 2020: क्लैट 2020 (CLAT 2020) परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हुई और 10 जुलाई 2020 को संपन्न हुई थी.

Published: August 26, 2020, 7:49 AM IST

CLAT Admit Card 2020: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज 7 सितंबर, 2020 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 (CLAT 2020) की परीक्षा आयोजित करेगा. इससे पहले कंसोर्टियम जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CLAT 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (CLAT Admit Card 2020) जारी करने की उम्मीद है. एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी होने के बाद जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कर लिया है, वे अपना एडमिट कार्ड (CLAT 2020 Admit Card ) आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे.

क्लैट 2020 (CLAT 2020) परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हुई और 10 जुलाई 2020 को संपन्न हुई थी. CLAT 2020 का आयोजन निर्धारित तिथि को दोपहर 2 से 4 बजे तक किया जाएगा. इससे पहले CLAT 2020 को 10 मई को आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड -19 (COVID-19) महामारी के कारण 24 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. इससे परीक्षा में 21 जून तक की देरी हुई और फिर 22 अगस्त 2020 को परीक्षा पुनर्निर्धारित किया गया था.

बता दें कि यह परीक्षा भारत के 22 लॉ विश्वविद्यालयों (Law University) में पढ़ाए जाने वाले ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. यह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (National Law University) के संघ के सदस्यों द्वारा प्रतिनिधि विश्वविद्यालयों के रूप में आयोजित किया जाता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.