CLAT Exam Admission 2023: लॉ की पढाई करने वाले स्टूडेंट्स चाहते हैं कि उन्हें बेस्ट कॉलेज मिले, इसके लिए उनकी यही कोशिश रहती है कि मन पसंद कॉलेज में एडमिशन के लिए अच्छा स्कोर करें. लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए क्लैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है. भारत में 23 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) हैं, इनमें से 22 एनएलयू 18 दिसंबर को होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2023 के स्कोर को ऑफलाइन मोड में स्वीकार करेंगे.
एनएलयू दिल्ली एकमात्र विश्वविद्यालय है जो एक अलग लॉ प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, जिसे अखिल भारतीय कानून प्रवेश परीक्षा (एआईएलईटी) के नाम से जाना जाता है. नेशनल लेवल की लॉ एंट्रेंस प्रवेश परीक्षा, CLAT 2023 के जरिए देश भर के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए जाने वाले 5 वर्षीय एलएलबी और एलएलएम कोर्सेस में प्रवेश के लिए किया जाएगा.
60 से अधिक संबद्ध लॉ कॉलेज और विश्वविद्यालय भी विभिन्न लॉ कोर्सेस में एडमिशन के लिए CLAT स्कोर स्वीकार करेंगे. 22 जो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है वे 5 साल के कोर्स करवाते हैं. लगभग 19 एनएलयू क्लैट परीक्षा के जरिए LLM कोर्सेस में एडमिशन देते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.