CLAT Exam 2023: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने क्लैट 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की डेट आगे बढा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. अब आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2022 है. पहले 13 नवंबर तक ही एप्लीकेशन फॉर्म भरने का समय दिया गया था. क्लैट रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा. जो उम्मीदवार पहले की तारीख में एप्लीकेशन फॉर्म भरने से चूक गए थे उनके पास एक और मौका है.
कंसोर्टियम CLAT 2023 परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को आवंटित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा. परीक्षा 120 मिनट की अवधि (2 घंटे) के लिए पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी.
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए CLAT 2023 आवेदन शुल्क 4,000 रुपये है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बीपीएल उम्मीदवारों के लिए सीएलएटी पंजीकरण शुल्क 3,500 रु. उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड विकल्पों जैसे भुगतान के ऑनलाइन मोड का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.
साथ ही, यदि उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र प्राप्त करने का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा 500 रु राशि का भुगतान करना होगा.क्लैट 2023 परीक्षा 22 नेशनल लॉ विश्वविद्यालयों (एनएलयू) और कई अन्य निजी संबद्ध विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा 5 वर्षीय एलएलबी और 1 वर्षीय एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.