EnglishHindi

CLAT Result 2024: स्टूडेंट्स और टीचर ने साथ दी क्लैट परीक्षा, टीचर की आई तीसरी रैंक स्टूडेंट सेकंड रैंक

क्लैट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. क्लैट परीक्षा 2024 में एक गुरु और उसके छात्र दोनों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप रैंक हासिल किया है. कमाल की बात है कि दोनों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 5 में एक ने दूसरी तो दूसरे ने तीसरी रैंक में अपनी जगह बनाई है.

Written by: Md. Raja Alam Edited by: Md. Raja Alam
Updated: December 11, 2023, 1:02 PM IST

क्लैट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. देशभर से लाखों स्टूडेंट्स ने क्लैट परीक्षा में भाग लिया था. क्लैट परीक्षा का आयोजन लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए किया जाता है. जिसके तहत छात्र देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन लेते हैं. इस बार क्लैट परीक्षा 2024 में एक गुरु और उसके छात्र ने भाग लिया था. कमाल की बात है कि दोनों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 5 में अपनी जगह बनाकर दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं.

शिक्षक और छात्र में कौन रहा आगे

रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र प्रत्योत शर्मा ने माल्या अदिती इंटरनेशनल स्कूल से बारहवीं किया है. वहीं उनके गुरु पल्लाकुर्ती इदिरानगर के रहने वाले हैं. छात्र प्रत्योत शर्मा ने ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरी रैंक हासिल की है. वहीं गुरु राहुल ने ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरी रैंक हासिल की है. वैसे तो दोनों ने एक बराबर मार्क्स हासिल किया है, लेकिन लीगल सेक्शन में छात्र का बेहतरीन परोफोर्मेंस रहने के कारण दूसरी रैंक दी गई और गुरु को तीसरी रैंक दी गई है.

क्लैट परीक्षा 2024 में टॉपर

क्लैट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसके तहत, राजस्थान का एक छात्र ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. वहीं छह दूसरे छात्रों ने 99.9 पर्सेंटाइल हासिल किया है. दूसरी रैंक हासिल करने वाला छात्र प्रत्योत क्लैट परीक्षा में अपनी कामयाबी से बेहद खुश हैं. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल करना उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है. वे अब देश के टॉप लॉ कॉलेज एनएलएसआईयू और एनएलयू दिल्ली दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए विचार कर रहे हैं. उनके गुरु राहुल करियर लॉन्चर के पार्टनर हैं, जिन्होंने अपनी कोचिंग की बेहतरी के लिए तीसरी बार क्लैट परीक्षा में भाग लिया. उनका मानना है कि इससे उनके छात्रों के विश्वास को बल मिलता है. वे अपने छात्रों को प्रेरणा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.