CUET UG Admission 2022: इन सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, यहां पाएं जानकारी

सीयूईटी यूजी परीक्षा के रिजल्ट के जारी होने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया. इसी कड़ी में देश के 5 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है.

Published date india.com Published: October 3, 2022 11:55 AM IST
Allahabad University
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेस में एडमिशन (फाइल फोटो)

CUET UG Admission 2022: सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट 16 सितंबर 2022 को जारी किया जा चुका है. इस रिजल्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया गया था जसमें करीब 20 हजार अभ्यर्थियों को 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए थे. सीयूईटी यूजी परीक्षा के रिजल्ट के जारी होने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया. इसी कड़ी में देश के 5 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है. यहां नीचे उनकी जानकारी साझा की जा रही है.

University of Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS 2022) एप्लीकेशन पोर्टल को 12 सितंबर को लॉन्च किया गया था. दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. बता दें कि रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर 2022 है.

Banaras Hindu University: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा यूजी कोर्से में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहीं रिजस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2022 है. उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने से पूर्व योग्यता संबंधित जानकारी जरूर देख लें.

Jamia Millia Islamia: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों के कुछ कोर्सेस के लिए तीन दिन के लिए चौथी बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया गया था. उम्मीदवारों के लिए अगस्त महीने में इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को खोला गया था. जामिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है. आखिरी बार स्नातक पाठ्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन के लिए 23 सितंबर से 26 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन पोर्टल को खोला गया था.

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2022 है. वहीं 11 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच संभावित है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया को संपन्न कराई जाएगी.

Jawaharlal Nehru University: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली के अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स का पहला सेमेस्टर इस इस तारीख से शुरू होगा. वहीं एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 12 अक्टूबर को खत्म होगी. सीयूईटी यूजी परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए 27 सतंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.