Current Affairs August 2024: SSC से UPSC तक, Govt Job के लिए जरूरी हैं ये टॉपिक्स, पढे़ं लेटेस्ट अपडेट्स

Current Affairs In Hindi: अगस्त 2024 के करंट अफेयर्स में SSC से UPSC तक की सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल हैं. सफलता के लिए लेटेस्ट अपडेट्स जानें.

Written by: Md. Raja Alam
Published: September 1, 2024, 11:23 AM IST

Current Affairs in Hindi: अगस्त 2024 में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो SSC से लेकर UPSC तक की परीक्षाओं पर असर डाल सकती हैं. इन घटनाओं को ध्यान से समझना और याद रखना परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी है. ध्यान दें कि परीक्षा में इन घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं, इसलिए सही जानकारी और अपडेटेड रहना आवश्यक है.

  • नई पेंशन योजना: 1 अप्रैल, 2025 से लागू होने वाली केंद्र सरकार की नई एकीकृत पेंशन योजना (UPS) 25 साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को उनके औसत मूल वेतन का 50% पेंशन के रूप में देगी.
  • बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नए बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की.
  • डाक टिकट संग्रह छात्रवृत्ति योजना: डाक विभाग ने छठी से नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है.
  • ई-मैगज़ीन ‘सपनों की उड़ान’: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल स्पेस डे के मौके पर “सपनों की उड़ान” नामक ई-मैगज़ीन का विमोचन किया है.
  • AI आधारित चैटबॉक्स ‘प्रबोध’: पूर्व रेलवे ने ‘प्रबोध’ नामक AI आधारित चैटबॉक्स विकसित किया है, जो रेलवे नियमों की जानकारी को आसान बनाता है.
  • भारतीय नागरिकता प्राप्ति: पाकिस्तान के ईसाई जोसेफ फ्रांसिस ए परेरा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सी.ए.ए.) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त की और गोवा के पहले नागरिक बने.
  • ‘विज्ञान धारा’ योजना: कैबिनेट ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ‘विज्ञान धारा’ नामक योजना को मंजूरी दे दी है.
  • आई.ओ.सी.एल. और आरआईएनएल समझौता: आई.ओ.सी.एल. ने 2029 तक हाइड्रोलिक और स्नेहन तेल की आपूर्ति के लिए आरआईएनएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
  • लद्दाख में नए जिले: गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में 5 नए जिलों के गठन की घोषणा की है.
  • सीप्लेन ऑपरेशन दिशानिर्देश: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में RCS-UDAN योजना के तहत सीप्लेन ऑपरेशन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए, जो कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे.
  • संविधान अकादमी की स्थापना: ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश की पहली संविधान अकादमी खोलने का ऐलान किया है.
  • ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ लॉन्च: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीजन वन’ की शुरुआत की, जो नवाचार को प्रोत्साहित करेगा.
  • शून्य कार्बन उत्सर्जन हवाई अड्डा: दिल्ली हवाई अड्डा ACI के मानकों के अनुसार शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.