Delhi Nursery Admission 2023 Criteria Eligibility Onine Application Form From 1 Dec
Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए जानें क्या होनी चाहिए योग्यता
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 1 दिसंबर से नर्सरी और पहली क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. स्कूलों के पास मानदंड अपलोड करने के लिए सोमवार आखिरी दिन है.
Nursery Admission 2023 Eligibility: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 1 दिसंबर से नर्सरी और पहली क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. स्कूलों के पास मानदंड अपलोड करने के लिए सोमवार आखिरी दिन है. अगर आप भी अपने बच्चे को नर्सरी और पहली कक्षा में एडमिशन दिलाने की सोच रहे हैं तो मानदंड के बारे में जानकारी ले लें.
ये हो सकता है एडमिशन के लिए मानदंड
स्कूल नबरहूड को सबसे ज्यादा नंबर देने की तैयारी. वहीं कुछ स्कूलों ने तो पहले बच्चे को भी मानदंड में शामिल किया है. वहीं कुछ स्कूलों ने कहा है कि जो पिछले साल मानदंज तय किया गया था वही इस साल भी रहेगा. नेबरहुड के लिए स्कूलों ने 80 नंबर देने का तय किया है. खिलाड़ियों और डिफेंस के बच्चों को भी वरियता दी जाएगी.
1 दिसंबर से फॉर्म भरे जाएंगे
शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली में 1 दिसंबर से स्कूलों के फॉर्म जारी होंगे. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, 23 दिसंबर फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख होगी और 20 जनवरी को सिलेक्टेड छात्रों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं, सिलेक्टेड छात्रों को दूसरी सूची 6 फरवरी को जारी की जाएगी. वहीं, दाखिले की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 को बंद कर दी जाएगी. एडमिशन के लिए माता-पिता तैयार हो जाएं क्योंकि अब ज्यादा समय नहीं रह गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.