
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
Delhi Nursery Admission: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी वाले उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है. जारी गाइडलाइन के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होने वाली है. वहीं आखिरी तारीख 25 फरवरी 2023 है. एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटराइज्ड ड्रा के तहत एडमिशन किया जाएगा. ये ड्रॉ 3 मार्च को आयोजित होगा.
ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटगरी (Disadvantaged Group) के लिए नर्सरी में तीन से पांच साल आयु सीमा होनी चाहिए. वहीं, केजी के लिए 4 से 6 साल और 1 क्लास के लिए 5 से 7 साल आयु सीमा निर्धारित की गई है. जबकि दिव्यांग कैटगरी के लिए नर्सरी में दाखिले की आयु सीमा 3 से 9 साल है. वहीं केजी के लिए 4 से 9 साल और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आयु सीमा 5 से 9 साल है.
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट 20 जनवरी को ही जारी की गई थी. एडमिशन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है. वहीं जनरल कैटगरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट 6 फरवरी को जारी की जाएगी. नर्सरी स्कूलों में जनरल कैटगरी के वालों के लिए 75 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन लिया जाता है. दिल्ली के 1700 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है. एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर को खत्म हो चुकी है. अब एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.