
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
Delhi Nursery Admission 2023: शिक्षा निदेशालय (DoE) दिल्ली ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी सरकारी सर्वोदय विद्यालयों में सीटों की संख्या 24 मार्च, 2023 को स्कूल स्तर पर जारी की जाएगी. माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 15 मार्च तक भर सकते हैं. स्कूल में उपलब्ध ड्रॉप बॉक्स। कमी के साथ आवेदकों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी.
आवेदकों के माता-पिता 20 और 21 मार्च, 2023 से स्कूल समय के दौरान आवेदन पत्र में किसी भी कमी के सुधार के लिए स्कूल आ सकते हैं. प्रवेश के लिए चयनित छात्रों की सूची 24 मार्च को सुबह 11 बजे सामान्य पाली के विद्यालयों में एवं सायंकालीन पाली के विद्यालयों में अपराह्न 3 बजे विद्यालय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी. चयनित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से शुरू होगी जो, 31 मार्च 2023 तक पूरी कर ली जाएगी.
यदि कोई सीट खाली रह जाती है तो वेटिंग लिस्ट रखे गए बच्चों का प्रवेश 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा. 20 जनवरी को एडमिशन की पहली लिस्ट जारी की गई थी. लिस्ट में दिल्ली के करीब 1800 निजी स्कूलों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्ट लिस्ट किए उम्मीदवारों के नामों की सूची संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी. इसके अलावा लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.