Delhi Nursery Admission 2023: नर्सरी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट आज होगी जारी, इतनी सीटें अभी खाली

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलो में नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट आज जारी की जाएगी. इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है.

Published date india.com Published: February 6, 2023 10:28 AM IST
UKG student failed by Bengaluru school Karnataka govt seeks explanation

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलो में नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट आज जारी की जाएगी. इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. एडमिशन के लिए चयनित स्टूडेंट्स की दूसरी लिस्ट आज यानी 6 फरवरी को जारी की जाएगी. अभिभावक दूसरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके बाद ही 30 प्रतिशत सीटें खाली है. पहली लिस्ट 20 जनवरी को जारी की गई थी. कई स्कूलों में केजी और पहली क्लास में एडमिशन पूरे हो चुके हैं. कई स्कूलों में सीटे पूरी हो चुकी है तो कई स्कूलों में नर्सरी के लिए एडमिशन की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी.

दिल्ली के 1700 से ज्यादा स्कूलों में सवा लाख सीटों पर एडमिशन की रेस लगी हुई है. दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद 8 से 14 फरवरी के बीच अभिभावकों की लिस्ट संबंधित जो भी समस्या है उसका सामाधान किया जाएगा.

30 प्रतिशत सीटे खाली

मयूर विहार फेज 3 में स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि 30 प्रतिशत सीटे खाली है, दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन के बाद कोई लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.

ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी वाले उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी वाले उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है. जारी गाइडलाइन के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होने वाली है. वहीं आखिरी तारीख 25 फरवरी 2023 है. एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटराइज्ड ड्रा के तहत एडमिशन किया जाएगा. ये ड्रॉ 3 मार्च को आयोजित होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.