
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Delhi Nursery Admission 2023 Update: देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली में नर्सरी में होने वाले एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली में 1 दिसंबर से स्कूलों के फॉर्म जारी होंगे. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, 23 दिसंबर फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख होगी और 20 जनवरी को सिलेक्टेड छात्रों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं, सिलेक्टेड छात्रों को दूसरी सूची 6 फरवरी को जारी की जाएगी. वहीं, दाखिले की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 को बंद कर दी जाएगी.
Nursery admissions in Delhi will begin from 1st December 2022 first list will be announced on 20th January 2023, last date of the admission process is 17th March 2023 pic.twitter.com/0Qdyg2X13b
— ANI (@ANI) November 21, 2022
निदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘सत्र 2023-24 के लिए दिल्ली के प्राइवेट गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में खुली सीटों के लिए प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी.’ इसमें कहा गया है, ‘दाखिले के लिए चयनित किए गए बच्चों की पहली सूची 20 जनवरी को जारी की जाएगी. इसके साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी. वहीं दूसरी सूची छह फरवरी को जारी की जाएगी.’
सभी स्कूल दाखिले के लिए उपलब्ध सीटों के साथ प्रवेश स्तर की सभी कक्षाओं का विवरण 16 दिसंबर तक घोषित करेंगे. अधिसूचना में कहा गया है, ‘सभी निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूल 28 नवंबर तक प्रवेश के लिए अपने मानदंड जारी करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.