Delhi Nursery Admissions 2024 25 Application Process Students Age Criteria Selcted Candidates List And Point System Check Detail
Delhi Nursery Admissions 2024-25: 23 NOV से शुरू होगा प्रोसेस, बच्चे के School एडमिशन से जुड़ी हर डिटेल यहां जानें
Delhi Nursery Admissions 2024-25: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन लेना अपने आप में बड़ा टास्क है. बच्चे का एडमिशन कॉलेज में कराने को लेकर शायद मां-बाप उतने चिंतित नहीं रहते, जितनी टेंशन उन्हें नर्सरी में एडमिशन को लेकर रहती है. सत्र 2024-2025 में दाखिला लेना है नवंबर 2023 से ही अलर्ट हो जाइए. यहां कीजिए डिटेल-
Delhi Nursery Admissions 2024-25 से जुड़ी पूरी डिटेल करें चेक.
Delhi Nursery Admissions 2024-25: दिल्ली नर्सरी एडमिशन प्रोसेस सत्र 2024-2025 के लिए शुरू होने जा रहा है.जो पेरेंट्स आने वाले सेशन में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं वे अलर्ट हो जाएं. नवंबर के अगले हफ्ते से ही इसके लिए प्रोसेसे शुरू हो जाएगा. डायरेक्टोरोट ऑफ एजुकेशन, दिल्ली की तरफ से पहले ही इस बारे में सूचना दी चुकी है. डायरेक्टोरोट ऑफ एजुकेशन, दिल्ली की ओर से नर्सरी, केजी, पहली क्लास में एडमिशन का शेड्यूल जारी किया गया था. इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 23 नवंबर से शुरू होगा. इसके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर तय की गई है.
प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी, पहली क्लास में एडमिशन के लिए उम्र भी तय कर दी गई है. नर्सरी में एडमिशन लेने वाले बच्चे की उम्र कम के कम 3 साल, केजी के लिए कम के कम 4 साल, पहली क्लास में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 5 साल होना जरूरी है.
नर्सरी, केजी, पहली क्लास को entry-level classes कहा जाता है. इन क्लासेज में दाखिले के लिए अधिकमत उम्र चार, पांच और छह साल तय है. इन तीनों क्लास में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 23 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर को पूरा होगा, इसके बाद पहली एडमिशन लिस्ट 12 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी.
एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी सभी जरूरी डेट्स
स्कूलों की ओर से क्राइटेरिया और उसके पॉइंटर्स अपलोड- 20 नवंबर 2023
एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के उपलब्ध होने की डेट- 23 नवंबर 2023
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट- 15 दिसंबर 2023
एडमिशन के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की डिटेल अपलोड- 29 दिसंबर 2024
एप्लीकेंट्स को मिलने वाले पॉइंट्स अपलोड- 5 जनवरी 2024
सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट अपलोड- 12 जनवरी 2024
Resolution of parents’ grievance- 13 से 22 जनवरी 2024
सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट अपलोड- 29 जनवरी 2024
Subsequent list, यदि होगी तो- 21 फरवरी 2024
एडमिशन प्रोसेस बंद- 8 मार्च 2024
क्या है पॉइंट सिस्टम, जिस आधार पर मिलता है एडमिशन
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन पॉइंट सिस्टम के आधार पर मिलता है. इसमें और अन्य क्राइटेरिया भी शामिल हैं, जिसमें specific marks भी गिने जाते हैं. दो क्राइटेरिया कॉमन है उसमें neighborhood/distance, siblings और alumni शामिल है. कुछ स्कूल firstborns, girl children, single parents के लिए अलग से भी पॉइंट्स देते हैं. क्राइटेरिया और पॉइंट्स डिटेल 20 नवंबर को अपलोड होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.