Delhi Nursery Admissions 2024: दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2024-2025 की पहली मेरिट लिस्ट आज, 12 जनवरी को स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी.

Published date india.com Updated: January 12, 2024 12:47 PM IST
File photo
File photo

नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2024-2025 की पहली मेरिट लिस्ट आज, 12 जनवरी को स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी. दिल्ली नर्सरी प्रवेश (Delhi Nursery Admissions 2024) की पहली मेरिट लिस्ट नर्सरी, प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए प्रकाशित की जाएगी. पैरेंट्स अपने बच्चों की पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक स्कूल वेबसाइटों और edudel.nic.in पर देख सकते हैं. सभी स्कूलों ने प्रवेश मानदंड के साथ-साथ प्रवेश संबंधी अन्य जरूरी पॉइन्ट 20 दिसंबर तक अपलोड कर दिए हैं.

नर्सरी प्रवेश मेरिट लिस्ट बताए गए मानदंडों के अनुसार छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के साथ प्रकाशित की जाएगी.दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2024-2025 की दूसरी मेरिट लिस्ट 29 जनवरी को घोषित होने की उम्मीद है. जरूरत पड़ने पर बाद की नर्सरी प्रवेश मेरिट सूची 2 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएगी. दिल्ली नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया 2024-25 8 मार्च को समाप्त होगी. एक बार प्रवेश लिस्ट की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, माता-पिता 13 जनवरी से ईमेल या मौखिक रूप से अंक आवंटन के बारे में अपने सवाल पूछ सकते हैं. स्कूल 22 जनवरी तक ऐसे प्रश्नों का समाधान करेंगे.

इन जरूरी तारीख को रखे याद

एडमिशन संबंधित पॉइन्ट्स का समाधान 13 to 22 जनवरी तक किया जाएगा.

नर्सरी एडमिशन सेकेंड मेरिट लिस्ट 29 जनवरी को की जाएगी.

दूसरी मेरिट लिस्ट से एडमिशन संबंधित सवालों के समाधान- 31 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा.

नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया का समापन- 8 मार्च

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अगर बच्चे का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, तो पैरंट्स परेशान ना हों, हो सकता है दूसरी लिस्ट में चांस मिले, कई बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने 10 से 20 स्कूलों में अप्लाई किया है और कई स्टूडेंट्स का नाम 7-8 स्कूलों में आ जाता है. वो एक स्कूल में एडमिशन लेकर बाकी स्कूल छोड़ेंगे यानी बाकी बच्चों के लिए जगह बनेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.