Delhi Nursery Admission 2024: नर्सरी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट आज होगी जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक में एडमिशन होने हैं. एडमिशन की पहली लिस्ट 12 जनवरी को ही जारी हो चुकी थी. आज दूसरी लिस्ट जारी होगी.

Published date india.com Published: January 29, 2024 12:30 PM IST
Delhi kG Admission

नई दिल्ली: दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2024-25 के लिए आज यानी 29 जनवरी को एडमिशन की दूसरी लिस्ट जारी होगी. EWS कोटे के तहत दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक में एडमिशन होने हैं. एडमिशन की पहली लिस्ट 12 जनवरी को ही जारी हो चुकी थी. आज दूसरी लिस्ट जारी होगी. जो अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म भरे थे वे दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

तीसरी लिस्ट 2 फरवरी को जारी होगी

सीट अलॉटमेंट के के संबंध में यदि किसी भी अभिभावकों को कोई प्रश्न हो तो 13 से 22 जनवरी के बीच लिखित/ईमेल/मौखिक बातचीत कर सकते हैं. दिल्ली नर्सर, केजी एडमिशन की दूसरी आज जारी होने के बाद, अगर कुछ बच्चों का नाम अगर लिस्ट में नहीं आता है तो वे तीसरी लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं. 2 फवरी को तीसरी लिस्ट जारी होने की संभावना है. दिल्ली नर्सरी एडमिशन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 8 मार्च को समाप्त हो जाएगी.

लिस्ट में नाम आने के बाद निर्धारित डेट तक एडमिशन ले लें. एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक और बच्चे का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और बच्चे की पासपोर्ट साइज की फोटो जमा करनी होगी. इन डाक्यूमेंट के बिना किसी भी बच्चे का एडमिशन नहीं होगा. प्रवेश के लिए केवल 25 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लिया गया था. सभी प्राइवेट और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में इन कक्षाओं में 25 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के आवेदकों के लिए आरक्षित हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.