धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, जानें क्राइटेरिया

इंटरनेशनल लेवल पर देश में नंबर 1 धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा चर्चा में रहता है. आखिर यहां एडमिशन कैसे मिलता है , क्राइटेरिया क्या है? सब कुछ विस्तार से जानते हैं. साथ ही देश और दुनिया में कितने स्थान पर है.

Published date india.com Updated: December 17, 2023 4:32 PM IST
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, जानें क्राइटेरिया

नई दिल्लीः मुंबई में मौजूद धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा 2003 में की गई थी. इस स्कूल में एलकेजी से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. धीरूभाई अबांनी स्कूल में देश के बड़े-बड़े और मशहूर एक्टर्स, क्रिकेटर्स, बिजनेसमेन के बच्चें पढ़ते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल दुनिया में टॉप 20 और भारत में टॉप 10 स्कूलों में शामिल है. यहां ए़डमिशन के लिए देश भर से बच्चे आवेदन करते हैं. लेकिन कुछ गिने-चुने बच्चों का एडमिशन हो पाता है.

एडमिशन क्राइटेरिया

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए कई नियम और शर्तें शामिल हैं. जिसके तहत बोर्ड के प्रकार, जन्म तिथि, प्रवेश मुल्यांकन, इंटरव्यू, पिछला मार्क्सशीट और सीट की संख्या के आधार पर एडमिशन दिया जाता है.

नए सत्र में एलकेजी में प्रवेश के लिए 1 जनवरी और 31 जनवरी के बीच पैदा हुआ हो. क्लास आठवीं में एडमिशन के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से सातवीं क्लास पास हो. ग्यारहवीं आईबी डिप्लोमा में एडमिशन के लिए छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए.

एडमिशन प्रक्रिया

यहां एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है. जिसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है. परीक्षा में पास होने के बाद छात्रों को इंटररैक्टिव सेशन के लिए बुलाया जाता है. जिसके बाद एडमिशन के लिए चयनित छात्रों की लिस्ट जारी की जाती है.

एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए छात्र को स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवदेन करना होगा.
  • जिसके बाद छात्र को एक मेल प्राप्त होगा.
  • आवेदन के दौरान एक पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होता है.
  • आवेदन करने के लिए तय किए गए 5000 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होता है.

ये सब  सुविधाएं हैं मौजूद

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में खुद अंबानी परिवार के बच्चों सहित देश के कई बड़ी हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं. इस स्कूल में मंहगी फीस के अलावा एडमिशन प्रोसेस भी बहुत हाई लेवल का है. जिसे पूरा करना बहुत मुश्किल होता है. धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की लाइब्रेरी में लगभग 40000 किताबें मौजूद हैं. वहीं 60 क्लासरूम के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए 2.3 एकड़ का प्ले ग्राउंड सहित आर्ट और योगा रुम भी मौजूद हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.