
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू एलएलबी प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट law.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर लें. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी.
दिल्ली यूनिवर्सिटी एलएलबी में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी पहले से शुरू है. सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित आवेदकों को 1,500 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं.
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2 प्रणाली) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए.
उम्मीदवार को यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए कुल मिलाकर 45% या अधिक अंक और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए कुल मिलाकर 40% या अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए.
बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रमों में आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को CLAT 2023 में उपस्थित होना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.