DUET Admit Card 2021 Released: जारी हुआ DUET 2021 का एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link 

DUET Admit Card 2021 Released: उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं.

Published: September 22, 2021 2:46 PM IST

By India.com Hindi News Desk | Edited by Munna Kumar

DUET Admit Card 2021 Released
DUET Admit Card 2021 Released

DUET Admit Card 2021 Released: NTA ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (DUET Admit Card 2021) आज यानी 22 सितंबर, 2021 को जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस परीक्षा (DUET Exam 2021) में शामिल हो रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड (DUET Admit Card 2021) NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ntaexam2021.cbtexam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. DUET 2021 26 सितंबर, 2021 से शुरू होगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ntaexam2021.cbtexam.in/candidateportal/LoginPage.aspx पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (DUET Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन लिंकों के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड (DUET Admit Card 2021) देख सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड (DUET Admit Card 2021) परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है. DUET 2021 1 अक्टूबर, 2021 को समाप्त होगा और दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT मोड में आयोजित किया जाता है.

DUET Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड

NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ntaexam2021.cbtexam.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां ‘DUET 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.’ लिखा हो.
अपना फॉर्म नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें.
आपका DUET Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.