Top Recommended Stories

GATE 2021 Admit Card Released: IIT Bombay ने जारी किया GATE 2021 का एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

GATE 2021 Admit Card Released: उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं.

Published: January 9, 2021 9:51 AM IST

By Munna Kumar

GATE 2021 Admit Card Released
GATE 2021 Admit Card Released

GATE 2021 Admit Card Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- बॉम्बे (IIT Bombay) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) 2021 का एडमिट कार्ड (GATE Admit Card 2021) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो GATE 2021 के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाकर अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read:

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://appsgate.iitb.ac.in/ पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. IIT- बॉम्बे GATE 2021 का आयोजन 6 से 14 फरवरी तक करेगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगी. परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी. प्रश्न पत्र दो खंडों में होगी. इसमें जनरल एप्टीट्यूड (GA) और उम्मीदवार के चयनित विषय से संबंधित कुल 65 प्रश्न होंगे. साथ ही 10 प्रश्न GA और 55 चयनित विषय से संबंधित होंगे, जिसमें कुल 100 अंक होंगे. GATE 2021 का रिजल्ट 22 मार्च, 2021 को घोषित किया जाएगा.

GATE 2021 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2021 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां GATE 2021 Admit Card लिखा हो.
GATE 2021 के एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन की दर्ज करें.
GATE Admit Card 2021 डाउनलोड करें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें एजुकेशन और करियर की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.