GATE 2025 की तैयारी करने वालों के लिए एक और मौका, जानें अप्लाई करने की क्या है लास्ट डेट और सही तरीका

GATE 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. बिना लेट फीस के 3 अक्टूबर तक आवेदन करें. यहां जानें आवेदन करने का सही तरीका.

Published date india.com Published: September 28, 2024 12:00 PM IST
GATE 2025 application date
गेट 2025

GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है. अब छात्र बिना लेट फीस के 3 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 अक्टूबर किया गया है. यह अवसर उन छात्रों के लिए है जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं.

GATE 2025 आवेदन प्रक्रिया

GATE 2025 में आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा. वहां होम पेज पर ‘Registration’ टैब पर क्लिक करें. इसके बाद, नाम, फोन नंबर और मेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.

GATE 2025 आवेदन शुल्क का विवरण

GATE 2025 के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को 900 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, विदेशी नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1800 रुपये है. लेट फीस के साथ जनरल और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को 2300 रुपये और SC/ST/PWD आवेदकों को 1400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

GATE 2025 एडमिट कार्ड और परीक्षा का शेड्यूल

GATE 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा. छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर इस कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को होगा. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक.

GATE 2025 परिणामों की घोषणा

GATE 2025 परीक्षा के परिणाम 19 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे. यह परिणाम उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होंगे जो इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन करें और परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करें. GATE, यानी Graduate Aptitude Test in Engineering, एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है. यह परीक्षा मुख्यतः स्नातकोत्तर (PG) इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है, लेकिन इसका उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.