Gate 2025:IIT रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की आवेदन प्रक्रिया की डेट जारी कर दी है. गेट 2025 के लिए आवदेन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर 24 अगस्त 2024 से अप्लाई कर सकेंगे. परीक्षा की तिथि पहले ही जारी हो चुकी है. GATE 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा. इसके तहत पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन और PSU में नौकरी के अवसर दिए जाते हैं.
GATE का पेपर कितने नंबर का होगा?
GATE परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल शामिल होंगे जो CBT मोड में आयोजित की जाएगी. इसमें विभिन्न विषयों पर कुल 30 पेपर शामिल होंगे. कुल 65 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 100 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा 3 घंटे की होगी. गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी. अधिक जानकारी नीचे दी गई है-
अवधि: 3 घंटे
प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न.
विषयों की संख्या: CSE, EE, EC, ME और डेटा साइंस (DA) सहित 30 विषय.
अनुभाग: परीक्षा में दो अनुभाग होंगे – सामान्य योग्यता (GA) और उम्मीदवार द्वारा चुना गया पेपर.
अंक: परीक्षा 100 अंकों की होगी.
सामान्य योग्यता अनुभाग: इस अनुभाग में 10 प्रश्न होंगे, जिसमें पाँच MCQ और पाँच NAT प्रश्न शामिल होंगे.
उम्मीदवार द्वारा चुना गया पेपर अनुभाग: इस अनुभाग में 55 प्रश्न होंगे, जिसमें 30 MCQ, 15 NAT प्रश्न और 10 MSQ (एकाधिक चयनित प्रश्न) शामिल होंगे.
गेट परीक्षा पास करने से क्या फायदा होता है?
GATE परीक्षा पास करने के बाद देश के बड़े संस्थानों जैसे IIT, IIS, NIT में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन मिलता है. इसके अलावा PCU में नौकरी करने का मौका मिलता है. जहां लाखों की सैलरी दी जाती है. इसे पास करके जर्मनी और सिंगापुर में भी एडमिशन मिल सकता है. कोर्स के दौरान भारत सरकार हर महीने 12400 रुपये देती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.