By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Good News For Tcs Employees No Laying Off Increment Will Be Given As Previous Years Those Who Lost Their Startup Jobs Will Be Recruited
TCS के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छंटनी नहीं, पहले जैसा इंक्रीमेंट मिलेगा, स्टार्टअप के जॉब गंवाने वालों की होगी भर्ती
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) स्टार्टअप के नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों की भर्ती करेगी, छंटनी का इरादा नहीं, इस बार भी कर्मचारियों को पहले की तरह इंक्रीमेंट मिलेगा
मुंबई: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का कर्मचारियों की छंटनी का कोई इरादा नहीं (no intention of laying off employees) है. कंपनी स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है, जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि टीसीएस में हम प्रतिभाओं को लंबे करियर के लिए तैयार करते हैं. कंपनी इस बार भी कर्मचारियों को पूर्व के वर्षों के बराबर वेतनवृद्धि देगी.
टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि कंपनी स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है, जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि दुनियाभर की बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं.
लक्कड़ ने कहा, हम छंटनी में विश्वास नहीं रखते. हम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि कई कंपनियों को इस तरह का कदम इसलिए उठाना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने जितना चाहते थे उससे अधिक लोगों को काम पर रख लिया. वहीं इस मामले में सतर्क टीसीएस से जब कोई कर्मचारी जुड़ जाता है, तो यह कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह उन्हें उत्पादक बनाए.
लक्कड़ ने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति आती है,जबकि कर्मचारी के पास मौजूद दक्षता हमारी जरूरत से कम होती है. ऐसी स्थिति में हम कर्मचारी को समय देते हैं और उसे प्रशिक्षित करते हैं. टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से अधिक है. लक्कड़ ने कहा कि कंपनी इस बार भी कर्मचारियों को पूर्व के वर्षों के बराबर वेतनवृद्धि देगी. ( भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें